आज कांग्रेस पार्टी की बैठक में होगा अध्यक्ष का चुनाव :-आज कांग्रेस वोर्किंग कमेटी की बैठक हो सकती है जिसमे कांग्रेस शायद अपने अध्यक्ष को चुन ले या फिर राहुल गांधी फिर अध्यक्ष बने क्योंकि आज की इस बैठक में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अध्यक्ष पद को छोड़ रही है क्योंकि उन्होंने कुछ समय पहले कांग्रेस नेताओं से बातचीत में कहा था कि वो अब पार्टी की कमान को और ज्यादा दिन नहीं संभाल पायेगी इसलिए कांग्रेस नेता मिलकर अपनी पार्टी के लिए कोई और अध्यक्ष की खोज कर ले |
यहाँ पर आपको बताना चाहेंगे कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष के चुनाव की मांग जो काफी समय से दबी हुई थी वो अब पूर्ण रूप से तेज हो गयी है और सारे कांग्रेस नेता डिमांड कर रहे है कि जल्द से जल्द चुनाव हो और एक नया पूर्णकालिक अध्यक्ष कांग्रेस के लिए चुना जाए |
बहुत से कांग्रेस नेताओं ने इस सन्दर्भ में सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा था जिसमे बहुत से मुख्यमंत्रियों के अलावा कांग्रेस सांसदों के भी हस्ताक्षर किये गए थे और कांग्रेस नेताओं द्वारा लिखे गए इस पत्र को दिल्ली स्तिथ सोनिया गांधी के आवास पर भेज गया था |
गौरतलब है कि साल 2019 में कांग्रेस सरकार के अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद त्याग दिया था जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने इस शर्त पर सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाया था कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही अपना पूर्णकालिक अध्यक्ष ढूंढ लेगी |
सोनिया गांधी को नहीं अध्यक्ष पद में रुचि
पार्टी के ही नेताओ में से एक ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर पत्रकारों को बतया था कि जब उन्होंने सोनिया गांधी से अध्यक्ष पद के चुनाव के बारे में बात की थी तो उन्होंने अपने जवाव में स्पस्ट कह दिया था कि उन्हें अब अध्यक्ष पद पर बने रहने में कोई रूची नहीं है वो केवल तब तक ही इस पद की कमान संभाले हुए है जब तक पार्टी अपने लिए कोई नया व टिकाऊ कप्तान नहीं ढूंढ लेती है |