दूल्हा शादी को बीच में छोड़ अपनी प्रेमिका संग भागा तो दुल्हन ने बाराती से ही शादी रचा ली :-अगर आप किसी शादी में जाते है और वहा शादी में से दुल्हा ही गायब हो जाता है तो यह खबर आपको सदमे में डाल देगी लेकिन इससे भी बड़ी घटना हुई है कर्नाटक के एक अन्दर शादी में आयी दुल्हन ने दुल्हे के फेरो के बीच में से उठ कर चले जाने के बाद वहीं शादी में आये एक बाराती से शादी करके सबको चौंका दिया |
यह घटना कर्नाटक के चिक्मंग्लारू शहर की है जहां पर अशोक और नवीन नाम के दो भाइयो की शादी एक ही विवाह स्थल में होनी थी शनिवार को वर और वधु दोनों पक्ष ही शादी की रस्मो में व्यस्त थे इसी बीच वर नवीन को उसकी ex गर्लफ्रेंड ने धमकी दी कि यदि वो उससे मिलने इसी टाइम नहीं आयेगा तो वो उसकी शादी में आकर सबके सामने बखेड़ा खडा कर देगी व उसके परिवार की बेइज्जती कर देगी | नवीन अपनी गर्लफ्रेंड के इस तरह धमकाने पर रविवार को अपनी पत्नी के साथ फेरे लेने से पहले ही गायब हो गए जिसके बाद उसकी भावी पत्नी सिंध को काफी भारी सदमा लगा |
दुल्हे के भागने के बाद दुल्हन ने उसी मंडप में अपने लिए नया दुल्हा ढूंढा
उसके बाद सिन्धु के घरवालो ने तय किया कि वो अपनी बेटी की शादी तय समय पर उसी तारीख को उसी विवाह स्थल में करेंगे जिसके बाद उन्होंने शादी में शामिल होने आये एक मेहमान को पसंद किया जो कि पेशे से BMTC कंडक्टर था जिसका नाम चन्द्रप्पा था | सिन्धु के घरवालो ने चंद्रपा को अपने साथ हुई पूरी आप बीती सुना दी जिसके बाद चंद्रप्प्पा ने सारी स्तिथी को जानने के बाद शादी के लिए हां कह दी फिर इस दुल्हन ने उसी दिन उससे मंडप में साथ फेरे लिए